CSBC Bihar police prohibition constable & jail Warder exam date out
पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार सरकार समय समय पर मध निषेध की भर्ती जारी करती है, इस भर्ती को Central Selection Board of Constable द्वारा पूरी कराई जाती है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य में शराबबंदी कानून के नियमों का पालन करते हुए अवैध शराब के निर्माण एवं खरीद बिक्री पर निगरानी रखना, उसकी जांच-पड़ताल और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी जाती है। अक्टूबर 2025 में 4210 पद पर आई मध निषेध, कक्षपाल, चलंत दस्ता सिपाही भर्ती के लिए जिस अभ्यर्थी ने आवेदन किया है, वे परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी जैसे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न की सारी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
Bihar Police Madh Nishedh Constable Exam Date
CSBC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार Bihar Prohibition Constable परीक्षा 2026 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में किया जाएगा। परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। यह परीक्षा 14 जून से 17, 21, 24, 28 जून एवं 1 जुलाई 2026 तक दो शिफ्ट मे आयोजित होंगे।
Admit Card कब होगा जारी ?
परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले CSBC की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
•परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट
•परीक्षा केंद्र का नाम और पता
•उपस्थित होने का समय
•उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
•जरूरी निर्देश
Prohibition Constable Exam Pattern
मध निषेध, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती के चयन के लिए परीक्षा एक साथ होगी। लिखित परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के आधार पर होगा, लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र एवं करेंट अफेयर्स के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 प्रश्न कि इस परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित हैं एवं 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवार को अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा 100 अंकों वाली इस चरण में दौड़, गोला फेंक, हाई जंप, लंबाई एवं सीने की माप इन सभी प्रक्रिया में सफल होने के बाद निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद उनका मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।
पुरुष उम्मीदवार
•1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में
•हाई जंप - न्यूनतम 4 फीट अधिकतम 5 फीट
•गोला फेंक - न्यूनतम 16 फीट अधिकतम 20 फीट
महिलाओं के लिए
•1 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में
•हाई जंप - न्यूनतम 3 फीट अधिकतम 4 फीट
•गोला फेंक - न्यूनतम 12 फीट अधिकतम 16 फीट
सभी अभ्यर्थी के लिए ऊंचाई
•गैर आरक्षित / पिछड़ा वर्ग - 165 सेंटीमीटर| सीना - न्यूनतम 81 CM
•अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 160 सेंटीमीटर| सीना - न्यूनतम 81 CM
•अनुसूचित जाति/ जनजाति - 160 सेंटीमीटर| सीना - न्यूनतम 79 CM
•सभी महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई - 155 सेंटीमीटर
चयन प्रक्रिया
सीएसबीसी द्वारा जारी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है -
•लिखित परीक्षा
•शारीरिक दक्षता परीक्षा
•दस्तावेज सत्यापन
अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा में लाए गए अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
तैयारी कैसे करें ?
• रोजाना करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पढ़ें
•बिहार सामान्य ज्ञान पढ़ें
•10वीं स्तर के गणित का अभ्यास करें
•हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण को मजबूत करें
•पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को पढ़ें
• हर रोज दौड़ का अभ्यास करें
FAQ
•Bihar Prohibition Constable का एडमिट कार्ड कब आएगा ?
परीक्षा से 10 दिन पहले
• Bihar Prohibition Constable परीक्षा किस माध्यम में होगी ?
OMR (ऑफलाइन)
•क्या Bihar Prohibition Constable परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं
•Bihar Prohibition Constable परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
10+2 (इंटरमीडिएट)
•Bihar Prohibition Constable लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?
कुल 100 प्रश्न
•Bihar Prohibition Constable का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें
CSBC के ऑफिशियल वेबसाइट से
•Bihar Prohibition Constable की सैलरी कितनी होती है?
Basic Salary - 29,700


Comments
Post a Comment