BPSSC Bihar Police Prohibition SI Vacancy, मध निषेध विभाग में आई दारोगा की भर्ती
जो अभ्यर्थी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं उन सभी अभ्यर्थी के लिए बिहार में सब इंस्पेक्टर की भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती मध निषेध विभाग में सब इंस्पेक्टर की भर्ती है। यह भर्ती BPSSC ( बिहार अवर सेवा आयोग ) के द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी कर कराई जाती है। बिहार सरकार के द्वारा यह भर्ती कुल 78 पदों पर आई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत SI के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसी कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं। आज हम इस पोस्ट में इस भर्ती से सम्बंधित लास्ट डेट, सिलेबस, योग्यता आदि के बारे में आसान भाषा में बताएंगे।
Bihar BPSSC Prohibition SI एग्जाम डेट
बिहार पुलिस बीपीएससी एसआई परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी तक जारी नहीं हुई है। कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 78 पदों के लिए सब इंस्पेक्टर Prohibition भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, लेकिन परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुआ है यानी बाद में घोषित होगा लिखा गया है। अभी के लिए केवल आवेदन, फीस और नोटिफिकेशन की तारीखें ही जारी की गई हैं। इसका नोटिफिकेशन 22 जनवरी को आया था और आवेदन करने का अंतिम समय 27 फरवरी रखा गया है।
Bihar Excise SI की उम्र सीमा और फॉर्म भरने की प्रक्रिया
Minimum Age ( All Category) - 20 Years
Maximum Age
EWS/ General Male - 37 Year's
EWS/ General Female - 40 Year's
BC/EBC Male/ Female - 40
SC/ST Male/ Female - 42 Year's
फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
•BPSSC के ऑफिशियल वेबसाइट https://apply-bpssc.com/ पर जाएं
•नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कैटेगरी, जन्म तिथि के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें
•QR Code या UPI या Card Banking के माध्यम से (100) रुपए जमा करें
•अगले चरण में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें
•फिर अपना सभी डॉक्यूमेंट सहित फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
•अंत में सबमिट करें
बिहार मध निषेध दरोगा एग्जाम पैटर्न?
बिहार पुलिस की इस भर्ती में दो लिखित परीक्षा ली जाती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होती है, जिसमें 100 प्रश्न वाली 200 अंकों का एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होता है। इसमें सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू है, यानी हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते है, लेकिन इसमें पास होना जरूरी है। इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) होती है, जो दो पेपर में आयोजित की जाती है,पहला पेपर सामान्य हिंदी (200 अंक) का होता है, जो क्वालिफाइंग होता है, और दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन (200 अंक) का होता है, जिसके अंक मेरिट में जोड़े जाते हैं। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाता है, जिसमें दौड़, गोला फेंक और ऊँची कूद जैसी शारीरिक परीक्षाएँ होती हैं। अंत में सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है और फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाता है, जो चयन प्रक्रिया का एक अनिवार्य चरण है और इसमें उम्मीदवार को नीचे दिए स्थिर मानकों को पूरा करना होता है। इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी के लिए दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंकना अनिवार्य हैं। ये प्रक्रिया इस प्रकार है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना है, ऊँची कूद न्यूनतम 4 फीट एवं लंबी कूद में न्यूनतम 12 फीट और अंत में गोला फेंक। इसमें 16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फीट तक फेंकना होता है। वही महिला अभ्यर्थी को 1 किमी की दौड़ को 6 मिनट में पूरा करना होता है, ऊँची कूद न्यूनतम 3 फीट एवं लंबी कूद न्यूनतम 9 फीट करना है और अंत में गोला फेंका जाता है जिसमें 12 पाउंड का गोला कम से कम 10 फीट तक फेंकना होता है। शारीरिक परीक्षा में इस सभी चरणों को पास करना अनिवार्य है, केवल लिखित परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है इसमें मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी है ताकि आगे चयन प्रक्रिया (जैसे दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल टेस्ट) में शामिल हो सके।
सभी अभ्यर्थी के लिए ऊंचाई एवं सीना
General / OBC / BC के पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और EBC / SC / ST के लिए 160 सेमी होनी चाहिए। महिला (सभी वर्ग) के लिए 155 सेमी निर्धारित किया गया है। इसमें सीना (Chest) केवल पुरुष अभ्यर्थी वर्ग के लिए बिना फुलाव या फुलाव के साथ General / OBC / BC के लिए 81 से 86 सेमी, वहीं SC / ST के लिए 79 सेमी से 84 सेमी रखा गया है। वहीं सभी महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम अनिवार्य है।
Admit Card कब होगा जारी ?
हर साल की तरह इस बार भी इस इस भर्ती का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



Comments
Post a Comment