MP Police Head Constable & ASI Vacancy 2026, यहां देखे आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा इस वर्ष में हेड कांस्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के अनुसार कुल 89 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कंप्यूटर एवं तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह वैकेंसी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी अवश्य पढ़नी चाहिए ताकि वे सही रणनीति के साथ तैयारी कर सकें। इस लेख में हम आपको MP पुलिस HC और ASI Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।
MP पुलिस HC एवं ASI भर्ती के महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन शुल्क और आयु सीमा की संपूर्ण जानकारी
मध्यप्रदेश पुलिस हेड कांस्टेबल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी से शुरू हो गया है और 19 फरवरी 2026 तक चलेगी तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 19 फरवरी तक ही सीमित की गई है। सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं एवं फॉर्म में हुई गलती को सुधार 24 फरवरी तक कर सकेंगे।
लिखित परीक्षा का आयोजन 24 मार्च को दो शिफ्ट में किया जाएगा और एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7–10 दिन पूर्व जारी किया जाएगा। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा, जिसकी तिथि बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचित की जाएगी इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य चेक करते रहें।
आवेदन शुल्क सभी अभ्यर्थी के लिए अलग अलग तय किए गए हैं, जिसमें जेनरल वर्ग के लिए ₹500 निर्धारित है, जबकि ओबीसी/एससी/एसटी/ ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹250 रखा गया है। आवेदन में सुधार हेतु ₹20 शुल्क देना होगा तथा पोर्टल शुल्क अतिरिक्त लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। आयु सीमा 19 फरवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को आयु में छूट MPESB के नियमानुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी एवं सभी विक्रम पुरस्कार विजेता अभ्यर्थी को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
आवेदन के लिए योग्यता
सहायक उपनिरीक्षक
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से एफिलिएटेड संस्था से कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में स्नातक या राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा।
प्रधान आरक्षक
मान्यता प्राप्त संस्था से भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित में 12वीं पास होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन परीक्षा समय-सारणी एवं महत्वपूर्ण निर्देश
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल एवं एएसआई भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 24 मार्च को दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट में रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक तथा परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक और परीक्षा 3:00 से 5:00 बजे तक होगी, प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा से पहले 10 मिनट निर्देश पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीयन और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और केवल निर्धारित समय तक ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर साथ लाना होगा तथा परीक्षा समाप्ति से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा सेंटर के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, नीमच, खंडवा, रतलाम, सागर, सतना एवं सीधी शहरों का चयन किया गया है।
MP Police HC एवं ASI भर्ती Exam Pattern
एमपी पुलिस एचसी एवं एएसआई भर्ती में दो लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली चरण की परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न होंगे और कुल अंक 100 निर्धारित हैं, अर्थात प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा एवं परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के 40 प्रश्न, रीजनिंग के 30 प्रश्न एवं विज्ञान और गणित के 30 प्रश्न होंगे।
दूसरे चरण की लिखित परीक्षा तकनीकी ज्ञान ( केवल तकनीकी पदों के लिए ) 100 अंकों की होगी जिसमें कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर नेटवर्किंग/ सॉफ्टवेयर पर आधारित प्रश्न होंगे।
क्या है चयन प्रक्रिया एवं शारीरिक मापदंड?
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल एवं एएसआई भर्ती में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
इस परीक्षण में सहायक उपनिरीक्षक तथा प्रधान आरक्षक पद के लिए अभ्यर्थी को 40 अंकों की 800 मीटर दौड़ में न्यूनतम 8 अंक लाने होंगे। यह प्रक्रिया सिर्फ क्वालीफाइंग होगा यह अंक लिखित परीक्षा के अंकों के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।
Height
सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षक
Male - 160 सेंटीमीटर
Female - 155 सेंटीमीटर
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तुरंत बाद ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा इस दौरान निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी :-
•जन्म प्रमाण पत्र/ इंटरमीडिएट अंक पत्र
•शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
•आवास प्रमाण पत्र
•क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र
•EWS
•विक्रम पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थी का पुरस्कार संबंधी प्रमाण पत्र
•विवाहित अभ्यर्थी के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
Salery
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाता है। सहायक उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) का वेतन 28700-91300₹ तथा प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) का वेतन ₹25,300 से ₹80500 (लेवल-7) तक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA) एवं अन्य सरकारी भत्ते भी नियमानुसार दिए जाते हैं। चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के वेतनमान के अनुसार आकर्षक सैलरी प्रदान की जाएगी।


Comments
Post a Comment