UP Police Constable Exam Date Out: यहां देखें परीक्षा तिथि और सिलेबस
पिछले वर्ष 2025 में आई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जो घुड़सवार, जेल वार्डर, सशस्त्र बल के पदों पर आई थी, इसमें लाखों अभ्यर्थी ने फॉर्म भरा था और अब परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा से लेकर ज्वाइनिंग तक की पूरी प्रक्रिया UPPRPB द्वारा किया जाता है, इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती से जुड़ी परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा सिलेबस एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
UP Police Constable Exam Date 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर नोटिस के माध्यम से की जा चुकी है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा लिखित यानि OMR आधारित होगी।
UP Police Constable Exam Pattern
इस भर्ती की लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार की होती है जिसमें प्रत्येक प्रश्न के साथ चार ऑप्शन होते हैं। 150 प्रश्नों वाली 300 अंकों की इस लिखित परीक्षा में 2 घंटे का समय दिया जाएगा जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न होंगे। इस बार की परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है कि नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Exam Syllabus
सामान्य ज्ञान - भारतीय संविधान, भारत का इतिहास, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, व्यापार वाणिज्य, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत तथा विश्व का भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति व सामाजिक प्रथा, उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार तथा आंतरिक सुरक्षा, भारत और उसके पड़ोसी देश के बीच संबंध, करेंट अफेयर्स, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, वस्तु एवं सेवा कर, पुरस्कार एवं सम्मान, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक एवं उसके लेखक।
हिंदी - हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं, हिंदी वर्णमाला, तत्सम तद्भव, पर्यायवाची, विलोम शब्द, भिन्नार्थक, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, उपसर्ग प्रत्यय, संधि, समास, विराम चिन्ह, मुहावरे, प्रसिद्ध कवि एवं उनकी रचना, हिंदी भाषा में पुरस्कार।
गणित - संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, महत्तम और लघुत्तम समापवर्तक, अनुपात समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, भागीदारी, समय कार्य, समय दूरी, सारणी और ग्राफ।
रीजनिंग - तार्किक आलेख, संकेत संबंध, शब्द रचना परीक्षण, संख्या श्रृंखला, संकेत लिपि, दिशा ज्ञान, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, वेन आरेख, समरूपता, सामान्य, भिन्नता, शब्द और आकृत वर्गीकरण, रक्त संबंध इत्यादि।
एडमिट कार्ड कब होगा जारी
परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले ऑफिशियल साइट पर जारी कर दी जाएगा। सभी अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
•उम्मीदवार का नाम
•रोल नंबर
•परीक्षा तिथि और समय
•परीक्षा केंद्र का पता
•फोटो और हस्ताक्षर
•परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवार को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में एवं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होती है।
ऊंचाई ( पुरुष अभ्यर्थी )
General/EBC/SC - 168 CM
ST - 160 CM
सीना ( पुरुष अभ्यर्थी )
General/ EBC/ SC - 79/84
ST - 77/82
ऊंचाई ( महिला अभ्यर्थी )
General/EBC/SC - 152
ST - 147
वजन ( केवल महिला अभ्यर्थी ) - 40 किलोग्राम
UP Police Constable Selection Process
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:
•लिखित परीक्षा
•दस्तावेज सत्यापन
•शारीरिक दक्षता परीक्षा
•मेडिकल परीक्षण
UP Police Constable परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
•रोजाना जेनरल नॉलेज एवं करेंट अफेयर्स पढ़ें
• उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें
•हिंदी व्याकरण और शब्दावली मजबूत करें
•गणित और रीजनिंग का अभ्यास करें
•पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
•दौड़ की रोज प्रैक्टिस करें
FAQ
•UP Police Constable Admit Card कब जारी होगा?
परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले
•UP Police Constable लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?
लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
•क्या UP Police Constable परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं
•UP Police Constable PET में दौड़ कितनी होती है?
पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4.8 किमी (25 मिनट) और महिला उम्मीदवारों के लिए 2.4 किमी (14 मिनट) में पूरी करनी होती है ।
•UP Police Constable परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
12वीं (इंटरमीडिएट) पास


Comments
Post a Comment